The kashmir files और RRR जैसी फिल्मों से शेयर बाजार के निवेशक मालामाल! बढ़ी इन शेयरों की खरीदारी
(India) Stock market: भारतीय मूवी थियेटर चेन आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के शेयरों में पिछले कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई। शुक्रवार के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10% तक उछल गए थे। वहीं, पीवीआर लिमिटेड (PVR) के शेयरों में भी 3% तक की गजब तेजी देखी गई थी। शुक्रवार को INOX Leisure के शेयर 6.17 पर्सेंट की तेजी के साथ 470 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, वहीं पीवीआर के शेयर 2 पर्सेंट की तेजी के साथ बंद हुए थे।

शुक्रवार को एसएस राजामौली की बड़े बजट की फिल्म आरआरआर (RRR) को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। RRR के रिलीज होने और द कश्मीर फाइल्स को शानदार रिस्पाॅन्स मिलने की वजह से मल्टीप्लेक्स चेन के शेयरों उछाल देखा जा रहा है। 25 मार्च को पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीजर लिमिटेड दोनों के शेयर 25 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।