राजस्थान में गर्मी अब दिखाएगी असर,पश्चिमी जिलों में लू का येलो अलर्ट
(India)


राजस्थान में गर्मी फिर बढ़ रही है। रविवार को 7 जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 2 दिन में प्रदेश में पारा 2-3 डिग्री बढ़ेगा। सोमवार से बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिलों में लू चलने के आसार हैं। रविवार को दिन का पारा बांसवाड़ा में सर्वाधिक 42.1 डिग्री दर्ज हुआ। अलवर में सबसे कम 36 जबकि जयपुर में 36.8 डिग्री दर्ज हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।