दो सांसदों ने छोड़ा इमरान खान का साथ,किसके पास है बहुमत?
(India)

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले करारा झटका लगा है। सरकार जाने के खतरे का सामना कर रहे इमरान खान के कैबिनेट मंत्री शाहजान बुग्ती ने इस्तीफा दे दिया है। वह बलूचिस्तान की जमूरी वतन पार्टी के नेता थे और इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जमूरी वतन पार्टी इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की गठबंधन सरकार में सहयोगी थी। इमरान खान के खिलाफ सोमवार को पाकिस्तान की संसद में प्रस्ताव पेश होने वाला है। यह प्रस्ताव शुक्रवार को ही पेश होना वाला था, लेकिन सदन की कार्यवाही स्थगित होने के चलते इसे सोमवार को पेश करने का फैसला लिया गया।निर्दलीय मोहम्मद असलम भूटानी ने इमरान खान सरकार को दिया समर्थन वापस ले लिया है। बता दें कि बड़े बलूच नेता भूटानी ग्वादर-लासबेला सीट से जीतकर इस्लामाबाद पहुंचे थे। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट मुताबिक उन्होंने विपक्षी दलों को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के आसिफ अली जरदारी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।