राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले 48 घंटे काफी गर्म रहने वाले हैं..... मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है.... 29 और 30 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.... इस दौरान दिल्लीह-एनसीआर में तेज लू चलेगी... दिल्ली के अलावा अन्यर मैदानी राज्यों में बुरा हाल रहेगा... मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तेज गर्म हवाएं चलेंगी... इसके अलावा जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र-कच्छ में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी... पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में लोगों को भी अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।