ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक
(India)


भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ये भविष्यवाणी की है ब्रिटेन में एक प्रमुख सट्टेबाज कंपनी ने,ऑनलाइन गैंबलिंग कंपनी बेटफेयर का कहना है कि 57 वर्षीय जॉनसन के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं और वे कभी भी पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट में एक ड्रिंक पार्टी के खुलासे के मद्देनजर न केवल विपक्ष से बल्कि अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर से भी दबाव का सामना कर रहे हैं जिसका कहना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे देंगे और उनके भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का दफ्तर) में कदम रखने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।