पाकिस्तान में सियासी घमासान,इमरान खान दे सकते है इस्तीफा,पाक पीएम ने बुलाई आपात बैठक
(India)

पाकिस्तान की सियासत के अहम फैसले का दिन करीब आता जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 31 मार्च शाम 4 बजे से बहस होगी। इसके बाद वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इमरान सरकार में गठबंधन पार्टी मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान ने भी अब विपक्ष का हाथ थाम लिया है। एमक्यूएमपी के जाने के बाद इमरान सरकार में अब सिर्फ 164 सांसद बचे हैं, जबकि विपक्ष के पास अब 177 सांसदों का समर्थन है। नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 का आंकड़ा होना जरूरी है। उधर, इमरान अपनी पार्टी के सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।