(India)
रूस और यूक्रेन के बीच 37वें दिन भी जंग जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है. पुतिन ने डॉलर में गैस के व्यापार करने पर रोक लगा दी है. अब नाटो समेत दुनिया के सभी देशों को रूबल में पेमेंट करना होगा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि सभी यूरोपीय संघ के सदस्यों सहित रूस के खिलाफ खड़े देशों को अप्रैल से गैस वितरण के भुगतान के लिए रूबल खाते बनाने की जरूरत होगी. यूक्रेन में लगातार हमले के खिलाफ पश्चिमी देशों ने रूस पर गंभीर प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें उसके विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज करना भी शामिल है. अमेरिका ने पहले ही रूसी तेल और गैस के आयात पर प्रतिबंध भी लगा चुका है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।