यूपी सरकार का बड़ा आदेश, तेल और तिलहन पर स्टाक सीमा लागू कर दी है।
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) योगी सरकार ने यूपी में तेल और तिलहन पर स्टाक सीमा लागू कर दी है। आदेश के मुताबिक थोक कारोबारी 500 कुंतल से अधिक तेल नहीं रख सकेंगे। साथ ही तय सीमा से अधिक है तेल होने पर पोर्टल पर घोषणा करनी होगी।
खाद्य तेल और तिलहन के दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने खाद्य तेल और तिलहन पर स्टाक सीमा लागू कर दी है। इसके मुताबिक अब खाद्य तेल के खुदरा दुकानदार 30 कुंतल से अधिक मात्रा में तेल का स्टाक नहीं रख सकता है। वहीं, थोक कारोबारियों पर स्टाक लिमिट 500 कुंतल लगाई गई है। जबकि बड़े चेन रिटेलर दुकानों पर 30 कुंतल व इनके डिपो पर 1000 कुंतल से अधिक तेल का स्टाक नहीं कर सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।