इमरान खान को कुर्सी से हटाने में 'नाकाम' रहा तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष
(India) जरदारी ने कहा, पूरे पाकिस्तान को पता है कि विपक्ष की संख्या पूरी थी। आज आखिरी मौके पर स्पीकर साहब ने असंवैधानिक काम किया। पाकिस्तान के संविधान को तोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा विपक्ष धरना देगा।
अब यहां 90 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी लेकिन उससे पहले डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अब विपक्ष मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी का कहना है कि इमरान सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं।

इमरान खान ने स्पीकर के खिलाफ भी लोगों को इकट्ठा करके उनका अधिकार छीन लिया है। यह बचकाना हरकत और इमरान खान से भागना, इमरान खान ने अपनी असली पहचान बता दी है। अगर इमरान खान लोकतंत्र के साथ हैं तो सत्ता जाने से क्यों डरते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।