ग्रैमी अवार्ड्स 2022 समारोह के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया। उन्होंने यूक्रेनी नागरिकों पर हो रहे जुर्म के लिए रूस के लीडर्स को जिम्मेदार ठहराया। लास वेगस के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में भारतीय समयानुसार तड़के करीब साढ़े 5 बजे शुरू हुआ। वीडियो मैसेज में जेलेंस्की ने कहा, हमारे म्यूजिशियंस टक्सीडो के बजाय बॉडी आर्मर पहनते हैं। जेलेंस्की ने आगे कहा, हम अपनी धरती पर रूस से लड़ रहे हैं। वह अपने बमों के साथ एक भयानक सन्नाटा लाता है, जो मौत से लिपटा हुआ रहता है। इस सन्नाटे को आप अपने म्यूजिक से भरें, इसे भरकर हमारी कहानी बताएं।रूस ने यूक्रेन के साथ जंग के 40वें दिन उसके दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में मिसाइलों से हमला किया। मास्को का दावा है कि उसने यूक्रेन की सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक ऑयल रिफाइनरी को मिसाइल हमले से तबाह कर दिया। वहीं बढ़ते तनाव को लेकर हमले जारी है। इसी बीच राहत की खबर भी निकल कर सामने आ रही हैं कि रुस और यूक्रेन दोनों देशों में आज फिर वार्ता होने जा रही हैं,,,, जिसमें कई मुद्दों को लेकर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।