यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वर्चुअल मीटिंग होगी. पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान जो बाइडेन भारत पर रूस को लेकर कड़ा रुख अपनाने का दबाव डाल सकते हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच वर्चुअल बैठक होनी है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बात का दबाव बनाएंगे कि भारत यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कड़े रुख अपनाए। यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. इस युद्ध पर भारत तटस्थ रुख अपनाए हुए है. इसके चलते अमेरिका की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने कई मौकों पर भारत से रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनान को भी कहा है. उधर, रूस ने यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की तारीफ की है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इसी महीने भारत के दौरे पर भी आए थे. उन्होंने कहा था, भारत ने पूरी स्थिति को समग्र तरीके से समझा है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।