आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब नई मुसीबत आ खड़ी हुई है... खाने-पीने की चीजों के महंगे होने के बाद अब डॉक्टरों ने चेतावनी दे दी है....डॉक्टरों का कहना है कि अब दवाएं खत्म हो रही हैं और अगर दवाओं की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो कोरोना से मरने वालों की संख्या से ज्यादा अब मौत का आंकड़ा पैदा हो सकता है....श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि देश के सभी अस्पतालों में सारे मेडिकल उपकरण और महत्वपूर्ण दवाएं खत्म हो रही हैं...वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे के खिलाफ लोगों में बेहद गुस्सा देखने को मिल रहा है... भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए..और राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं...श्रीलंका के प्रमुख तमिल दल 'तमिल नेशनल एलायंस' (टीएनए) ने भी ये कह दिया कि उनकी पार्टी राजपक्षे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में विपक्ष का समर्थन के लिए तैयार है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।