(India)
श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट बरकरार है. वहीं विरोध प्रदर्शनों का दौर भी जारी है. इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नए मंत्रिमंडल का गठन किया है. 17 नए कैबिनेट मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के समक्ष शपथ दिलाई गई. विपक्षी दलों का गठबंधन राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है लेकिन संसद सत्र शुरू होने से पहले नए मंत्रिमंडल का गठन कर राष्ट्रपति ने एक तरह से विपक्ष की चाल का विफल करने की कोशिश की है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।