ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21 अप्रैल को भारत के दौरे पर दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे
(India) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद बोरिस जॉनसन का पहला भारत दौरा है. वो 21 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा दोनों देशों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगी. पीएम बोरिस जॉनसन ये यात्रा 21 अप्रैल को अहमदाबाद में अग्रणी कारोबारी ग्रुप के साथ मुलाकात से शुरू होगी.ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक ट्वीट भी किया है . इस दौरान ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी. ब्रिटिश पीएम 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।