रोजगार के मुद्दे पर केन्द्र पर निशाना साधते राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है
(India) कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगातार महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर केन्द्र पर निशाना साधते रहते हैं. उन्होंने एक बार फिर से न्यू इंडिया पर तंज कसते हुए बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'न्यू इंडिया का न्यू नारा- हर घर बेरोजगारी, घर-घर बेरोजगारी.' इस ट्वीट में राहुल ने आगे लिखा- '75 सालों में मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके ‘Masterstrokes’ से 45 करोड़ से ज़्यादा लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं.'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।