पंजाब और दिल्ली सरकार के बीच मंगलवार को नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ... दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस पर हस्ताक्षर किए.... इसके बाद दोनों सीएम ने कहा कि हम एक-दूसरे से सीखेंगे.... एक-दूसरे के राज्यों में हुए अच्छे कामों को अपने यहां लागू करेंगे.... अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जहां भी अच्छा काम हुआ, हम उसे सीखेंगे.... जैसे इंदौर में सफाई व्यवस्था अच्छी है... वहां भाजपा की सरकार है.... अगर हम एमसीडी चुनाव जीते तो इंदौर देखने भी जाएंगे..... भगवंत मान ने कहा कि पहले हम हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक यानी 117 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और वहां के सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे... इसके बाद धीरे-धीरे सबको ठीक किया जाएगा
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।