कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 2927 नए केस
(India) देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों ने चिंता बढ़ा दी है. हर दिन कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में फिर कोरोना के केस बढ़े हैं. 2927 नए केस बीते 24 घंटे में सामने आए हैं. ये मंगलवार के मुकाबले 444 केस ज्यादा हैं. कोरोना वायरस की वजह से 32 लोगों की मौत हुई है. कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।