भीषण गर्मी के बीच गांव में लोगों की बढ़ी परेशानी
(India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई इलाके पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं, यह समस्‍या तब और बढ़ जाती है, जब गर्मियों का मौसम शुरू होता है. पीने के पानी के लिए लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ती है. जल बोर्ड अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन ने कहा कि गर्मी के महीनों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल बोर्ड ने पर्याप्त व्यवस्था की है. पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए 'समर एक्शन प्लान 2022' तैयार किया है. इस संबंध में जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक भी की थी. लेकिन किसी भी प्लान और बैठक का ज़मीनी स्तर देखने को नहीं मिल रहा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।