बर्लिन से डेनमार्क पहुंचे पीएम मोदी,गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत
(India)

यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने उनकी अगवानी की। कुछ देर के बाद पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। वे बाद में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और रात के खाने के लिए क्वीन मार्ग्रेथ से मिलेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने अपना पहला दिन जर्मनी में बिताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।