(India)
जिलेभर में ऐसा सामान बिक रहा है, जो खाने लायक नहीं है। खाद्य विभाग ने जिले में तेल, घी, मावा, मसालों के 149 सैंपल लिए। इनमें से 42 सैंपल जांच में फेल हो गए, लेकिन ऐसा सामान बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। जिले में मिलावटी सामान बेचने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फूड सेफ्टी अभियान चलाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाने-पीने के सामान के सैंपल लेकर उसकी जांच की जाती है। फूड सेफ्टी ऑफिसर अजय मॉयल ने बताया की होली के दौरान जिलेभर में तेल, घी, मावा, मसाले, दूध, मिठाइयों समेत कई तरह के सामान के सैंपल लिए गए। तीन महीनों में जिलेभर में 149 सैंपल लिए गए। उन सभी सैंपल की बांसवाड़ा लेबोरेट्री में जांच की गई। डूंगरपुर स्वास्थ्य विभाग के पास इन सैंपल की रिपोर्ट भी आ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।