जी हां, हाल के दिनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे है। ऐसा लग हा जल्द ही बी-टाउन में फिर से शहनाई गूंजने वाली है। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि किम शर्मा और लिएंडर पेस के माता-पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। लिएंडर पेस के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि 'लिएंडर के माता-पिता और किम के माता-पिता हाल ही में मुंबई आए थे। उन्होंने किम के बांद्रा स्थित घर पर कोर्ट मैरिज की प्लानिंग की चर्चा की।' जब इस बारे में किम शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।