देशवासियों को ठग रही है भाजपा, घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने पर सचिन पायलट का ट्वीट
(India) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिर से हुई बढ़ोतरी को लेकर शनिवार पायलट ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को ठगने का काम कर रही है।

कहा-हर सुबह नई कठिनाई
पायलट ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की खबर आने के बाद ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार के कुशासन में हर सुबह नई कठिनाइयां लेकर आती है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 1000 रुपए के पार पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने लिखा कि यह लोगों, खासतौर पर गरीब व मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

बचत पर महंगाई का ग्रहण
सचिन पायलट सिर्फ यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि आमदनी व बचत पर महंगाई का ग्रहण लगाकर भाजपा देशवासियों को ठगने का काम कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने शनिवार को नई दिल्ली में कहाकि केंद्र सरकार को घरेलू रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए। साथ ही सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम को साल 2014 के समय रही कीमत के बराबर लाना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।