यूक्रेन में चल रही जंग के बीच रूस ने अपना 77वां विजय दिवस मनाया। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का कहना है कि पश्चिमी देश क्रीमिया सहित रूस पर आक्रमण की तैयारी कर रहे थे। इसलिए यूक्रेन पर हमला करना जरूरी हो गया था। रूस ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर में 9 मई यानी आज ही हिटलर की नाजी सेना को हराया था। विक्ट्री डे पर लोगों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- नाटो हमारी सीमा पर खतरा पैदा करना चाहता था। रूसी सेना यूक्रेन में अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रही है। दूसरी तरफ, रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका, जी-7 देशों और यूरोपियन यूनियन ने प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया है। रूसी अर्थव्यवस्था को झटका देने के लिए मॉस्को से ऑयल इंपोर्ट बैन करने की बात कही गई। हालांकि, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।