इस बार जल्दी आ रहा है मॉनसून, भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगे बादल
(India) इस समय भारत के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ जगहों पर बारिश हुई थी। हालांकि अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने इस मामले में खुशखबरी सुनाई है। IMD के मुताबिक इस बार साउथवेस्ट मॉनसून जल्दी आ रहा है।

मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे जुड़ी बंगाल की खाड़ी में 15 मई को मॉनसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार में 15 मई को पहली मॉनसून की बारिश होगी। भीषण गर्मी में मौसम विभाग की यह खबर काफी सुकून देने वाली है।

सामान्य तौर पर 1 जून को मॉनसून केरल पहुंचता है। साउथवेस्ट मॉनसून के बारे में मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 14 से 16 मई तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण अंडमान में 60 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम और मेघालय में 12 से 16 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।