यूक्रेन का दावा- अब तक 28 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत
(India) यूक्रेन ने दावा किया है कि जंग की शुरूआत से अब तक 28,850 रूसी सैनिकों ने जान गवांई है। वहीं, 1,278 रूस के टैंक को यूक्रेनी सैनिकों ने तबाह कर दिया है। रूस की राज्य समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने मंत्रालय के हवाले से कहा, अजोवस्टल में छिपे हुए 500 और यूक्रेनी लड़ाकों ने रूस के सामने हथियार डाल दिए हैं। इस तरह से सोमवार से शुक्रवार तक 2,439 यूक्रेनी लड़ाकों ने रूसी सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, अभी तक यूक्रेन की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। इस जंग में अब तक यूक्रेन के 20 हजार से अधिक नागरिकों के मारे जाने का आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।