पंजाब के किसानों को बांटेंगे मुआवजा, कांग्रेस को अलग छोड़ 2024 की तैयारी में जुटे केसीआर
(India) कांग्रेस ने बीते दिनों उदयपुर में तीन दिनों का चिंतन शिविर आयोजित किया था। इसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए और 2024 आम चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने क्षेत्रीय पार्टियों को लेकर बयान दिया था कि भाजपा को हराना रीजनल पार्टी के बस की बात नहीं है। इस बयान के बाद कांग्रेस के अलग-थलग पड़ने के कयास भी लगाए जा रहे थे। दूसरी तरफ अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कांग्रेस को अलग छोड़कर क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर अलग मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं।

केसीआर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। इसी बीच तेलंगाना कांग्रेस ने केसीआर पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता दासोजू श्रवण ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में आत्महत्या करने वाले 8 हजार किसानों को लेकर आंखें बंद कर रखी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।