पीएम 'मन की बात' में देशभर में बने तनाव के माहौल में शांति की अपील करें, फिर बोले सीएम गहलोत
(India) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सांप्रदायिक हिंसा पर एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी देश के तमाम विपक्षी पार्टी के नेता, बुद्धिजीवी, पत्रकार, लेखक एवं शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहने वाले सभी आप से अपील कर रहै हैं कि आज 'मन की बात' कार्यक्रम में देशभर में बने तनाव के माहौल में शांति की अपील जारी करें। गहलोत ने कहा कि आज धर्म के नाम पर पूरे देश में तनाव का माहौल है और आए दिन दंगे हो रहे हैं। ऐसे में जनता में आपकी अपील का असर रहेगा। आप कहें कि सब कुछ बर्दास्त हो सकता है पर सांप्रदायिकता और हिंसा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं है। इससे देशभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा एवं माहौल सुधरेगा।

उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत पहले भी पीएम मोदी से अपील करने का आह्वा कर चुके हैं। सीएम गहलोत ने हाल में बीजीपी-आरएसएस पर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। करौली हिंसा और जोधपुर हिंसा को लेकर गहलोत ने बीजेपी पर खुलकर हमला बोला था। गहलोत ने कहा कि करौली में हिंसा फैलाने की साजिश रची गई थी। गहलोत ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। करौली के बाद गहलोत के गृह जिले जोधपुर में भी दो पक्षों के आमने-सामने से तनावपूर्ण माहौल हो गया था। लेकिन सरकार तुरंत कार्यवाही करते हुए अप्रिय हालान होने से रोक दिया था। सीएम गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रामनवमी के अवसर पर देश के 7 राज्यों में हुई हिंसा की जांच कराने की मांग की थी। गहलोत सरकार ने करौली और जोधपुर हिंसा की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।