(India)
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर आज बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई. राकेश टिकैत बेंगलुरू के प्रेस क्लब में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. जिस समय टिकैत पीसी करने वाले थे उसी समय एक अज्ञात शख्स ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी. इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने भी स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान बेंगलुरू प्रेस क्लब में जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।