मानसून को लेकर खुशखबरी,देश में इस साल 103 प्रतिशत बारिश की उम्मीद
(India)

गर्मी से राहत मिलने के बाद अब ज्यादातर राज्यों में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है.... कुछ दिनों के बाद बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश शुरु हो सकती है.... इससे पहले कई राज्यों में जमकर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं..... मौसम विभाग के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है.... असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश की आशंका है...... वहीं, मिजोरम और त्रिपुरा में दो जून तक और अरुणाचल प्रदेश में चार जून के बीच में तेज बारिश होगी.... इसके अलावा, आज से अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति रहेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।