कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की कोशिश है कि अपने 71 विधायकों के अलावा आरएलपी के 3 और 2 बीटीपी के विधायकों को भी साथ मिल जाए। हालांकि, आरएलपी और बीटीपी ने पत्ते नहीं खोले है। आरएलपी का समर्थन मिल सकता है। लेकिन बीटीपी से समर्थन पर संशय बना हुआ है। भाजपा की ओर से अपने उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को 41 वोट की प्रायरिटी देने के बाद शेष बचे 30 वोट की प्रायोरिटी को इन दूसरे दल के विधायकों के साथ मिलकार निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को देने की रहेगी। भाजपा की कोशिश रहेगी कि इन बीटीपी और आरएलपी के 5 सदस्यों के लिए अलावा 13 निर्दलीय और 2 सीपीआई के विधायकों के वोट को भी कैसे-तैसे करके अपने पाले में लाकर सुभाष चंद्रा को जीता सके।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।