राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा आरोप- यूक्रेन के 200,000 बच्चों को जबरदस्ती रूस ले जाया गया
(India) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बुधवार को दावा किया कि जिन यूक्रेनियाई लोगों को जबरदस्ती रूस ले जाया गया उनमें 200,000 बच्चे शामिल हैं. उन्होंने कहा इन बच्चों में अनाथालय के बच्चे, माता-पिता के साथ ले जाए गए बच्चे और अपने परिवार से बिछड़े बच्चे शामिल हैं। ज़ेलेंस्की ने बुधवार (जो अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस था) को राष्ट्र के नाम अपने रात के वीडियो संबोधन में कहा, “इस आपराधिक नीति का उद्देश्य केवल लोगों को चुराना नहीं है, बल्कि निर्वासित लोगों के दिलो-दिमाग से यूक्रेन को मिटा देना और लौटने में असमर्थ बनाना है. ”

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।