अमेरिका का दावा- भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े, UP और कर्नाटक सरकार पर उठाए सवाल
(India) अमेरिका ने साल 2021 के लिए कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम यानी USCIRF की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत के अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी को लेकर चिंता जाहिर की गई है। साथ ही UP और कर्नाटक सरकार के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए गए हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इस रिपोर्ट के हवाले से भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बयान दिया है। ब्लिंकन का कहना है कि भारत में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। इसी के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी अल्पसंख्यकों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका हमेशा धार्मिक स्वतंत्रता के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। हमारा काम है कि दुनिया भर के लोगों को धर्म की स्वतंत्रता का पूरा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि साल भर की USCIRF रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता कैसी है और कौन सा धर्म कहां खतरे में है, इसको लेकर पूरी जानकारी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।