इससे पहले पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है जो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। पार्टी ने अपने बयान में सीधे तौर पर नूपुर शर्मा का जिक्र नहीं किया था। थोड़ी देर बाद पार्टी ने नूपुर को निलंबित करने का भी प्रपत्र जारी कर दिया। वहीं नवीन जिंदल के बारे में कहा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली बातें की हैं। इसलिए उनको पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
बता दें कि एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बोल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ। वहीं कानपुर में हिंसा भी होने लगी। उनके खिलाफ द्वेषभाव फैलाना और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।