(India)
राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) सिंगापुर (Singapore) जा पाएंगे या नहीं इसके लिए उन्हें 4 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा. उनके पासपोर्ट (Passport) से संबंधित मामले की सुनवाई शुक्रवार को सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत में टल गई. दरअसल, लालू यादव किडनी का इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं. अब अदालत में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद के पासपोर्ट रिलीज करने के मामले पर फैसला आएगा. फिलहाल, इलाज के लिए लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने का इंतजार बढ़ गया है. अगली सुनवाई 14 जून को होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।