पुतिन बोले- US का दबदबा खत्म हो चुका है; ब्रिटिश PM जॉनसन अचानक कीव पहुंचे
(India) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा है कि दुनिया में अब उसका दबदबा कम हो गया है। पुतिन ने अमेरिका के सहयोगी देशों को सलाह दी है कि वो रूस के खिलाफ किसी बहकावे में आने से पहले अपने फायदे-नुकसान के बारे में विचार कर लें। पुतिन ने कहा- अमेरिका खुद को मैसेंजर ऑफ लॉर्ड, यानी भगवान का संदेशवाहक समझता है, जबकि हकीकत यह है कि वो अपने सहयोगियों से भी गुलामों की तरह बर्ताव करता है।

दूसरी तरफ, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद दूसरी बार कीव पहुंचे। जॉनसन ने यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।