SC ने शिंदे गुट से पूछा- आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गए, जवाब मिला- धमकाया जा रहा
(India) महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। बागी विधायक एकनाथ शिंदे की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बीएस पादरीवाला की बेंच ने पूछा कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए। इस पर शिंदे की ओर से नीरज किशन कौल ने कहा- हमें धमकाया जा रहा है, कह रहे हैं कि शव वापस आएंगे। मुंबई में माहौल हमारे लिए ठीक नहीं।

इस केस में शिवसेना का पक्ष अभिषेक मनु सिंघवी रखेंगे। सुनवाई का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है ताकि गुवाहाटी में बैठे बागी विधायक भी इसे देख सकें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।