बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, PM मोदी की मौजूदगी में प्रस्तावों पर होगी चर्चा
(India) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National Executive Meeting) शुरू हो गई है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में पूरे देश से 340 प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे.

आज बीजेपी के बैठक में दो प्रस्ताव आएंगे पहले प्रस्ताव में राष्ट्रपति की उम्मीदवार से लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार के साथ, देश के राजनीतिक मुद्दों को जगह दी गई है. वहीं दूसरा प्रस्ताव इकोनॉमिक है, जिसका लक्ष्य जीएसटी और भारत को मज़बूत अर्थव्यवस्था बनना है.

बीजेपी सूत्रों की माने तो इस बैठक के दौरान तेलंगाना की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्य ‘‘भ्रष्ट और परिवारवादी’’ दलों को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की सकती है. यह बैठक ऐसे समय में शुरु हो रही है, जब एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने पार्टी की निंलबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी आलोचना की. यह बैठक रक्षा सेवाओं में भर्ती की नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में भी हो रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।