(India)
उत्तरी अफ्रीकी (North Africa) देश लीबिया (Libya) में प्रदर्शनों का दौर थमने में नहीं आ रहा है. यहां के निवासी सत्तासीन लोगों पर जनता के साथ गद्दारी का आरोप लगा रहे हैं. यहां के लोगों को भीषण गर्मी में भयंकर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी से जूझते लोगों का गुस्सा लीबिया के टोब्रुक (Tobruk) संसद भवन पर फूट पड़ा. लोगों ने इस भवन को आग के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि देश के पश्चिम में राजधानी त्रिपोली (Tripoli) में ये बीते आठ सालों का सबसे बड़ा प्रदर्शन था. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों (Libyan Protesters) ने नारेबाजी करते हुए टोब्रुक में संसद भवन को आग के हवाले कर दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।