RBI On Inflation: अक्टूबर 2022 से मिल सकती है महंगाई से राहत, आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने दिया भरोसा
(India) अक्टूबर 2022 से आम लोगों को कमरतोड़ महंगाई ( Inflation) से राहत मिलने की उम्मीद है. ये भरोसा जताया है भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गर्वनर शक्तिकांत दास ( Shaktikanta Das) ने. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही ( अक्टूबर से मार्च के बीच) में महंगाई में कमी आने की उम्मीद है जिससे अर्थव्यवस्था की दिक्कतें कम होंगी. उन्होंने संकेत दिए कि महंगाई में कमी आने पर आरबीआई को कठोर मॉनिटरी पॉलिसी वाले फैसले लेने की दरकार नहीं पड़ेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।