(India)
गोवा में कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के रुख पर चर्चा के बीच नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया। गोवा में AICC प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा, गोवा में पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर हमारे ही कुछ नेताओं ने साजिश की थी। वे विधायकों को तोड़ना चाहते थे। इसमें हमारे नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो और दिगंबर कामत शामिल थे। बता दें कि दिगंबर कामत पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।