World Population Day 2022: जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम योगी ने कहा- ध्यान रहे असंतुलन की स्थिति न पैदा हो
(India) आज विश्व जनसंख्या दिवस है इस मौके पर लखनऊ में सीएम आवास पर जनसंख्या पखवाड़ा की शुरुआत हुई. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityantah) ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई और कहा कि जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए. सीएम योगी ने कहा कि ''हम सभी जानते हैं कि बीते पांच वर्षों से देशभर में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि भी है, लेकिन यह उपलब्धि तभी है, जब समाज स्वस्थ व आरोग्यता की स्थिति को प्राप्त कर सके.''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।