पटना के SSP ने RSS की तुलना PFI से की, भड़की बीजेपी ने कहा- अधिकारी को बर्खास्त करें
(India) बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एसएसपी को बर्खास्त करें. बीजेपी उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी. पटना एसएसपी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके है. ऐसे हल्के और अशिक्षित व्यक्ति को पटना जैसे शहर में एसएसपी के रूप में एक मिनट भी नहीं रखना चाहिए. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अपने मर्यादा का उल्लंघन किया है. उनको सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण वाले संगठन आरएसएस (RSS) और आतंकी संगठन में कोई फर्क नहीं दिख रहा है तो ऐसे अधिकारी को एक पल भी पटना जैसे शहर में रहने का अधिकार नहीं है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।