श्रीलंका में आसमान छू रही सब्जियों की कीमतें आई काबू में
(India) श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच महंगाई भी अपने चरम पर है. हालांकि कुछ सब्जियों की कीमतें पिछले महीनों की तुलना में थोड़ी कम हुई है. जिसकी वजह है भारत (India) का सहयोग. भारत की तरफ से श्रीलंका (Sri Lanka) को यूरिया और कीटनाशक भेजी गई जिसकी वजह से जो सब्जियां खराब होने लगी थीं उनको बचाया जा सका और उत्पादन बेहतर हो गया. साथ ही भारत से पेट्रोल और डीजल भी आ रहा है, उसकी वजह से सब्जियों की आवाजाही भी पहले की तुलना में बेहतर हो गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।