अब भारतीय कंपनियों ने हर खाद्य तेल पर MRP में 10 से 15 रुपए तक की कटौती की घोषणा
(India) सरकार के आयातित खाद्य तेलों पर ड्यूटी घटाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें स्थिर होने के बाद अब भारतीय कंपनियों ने सरसों से सनफ्लावर ऑयल तक हर खाद्य तेल पर MRP में 10 से 15 रुपए तक की कटौती की घोषणा कर दी है।

ये घोषणा दुकानों से चलकर आपके किचन तक पहुंचना अभी बाकी है। फिर भी दाम घटने की घोषणाओं से ही आप राहत महसूस कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा रिलैक्स मत हो जाइएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाल और ग्लोबल पॉलिटिकल टेंशन ही नहीं, डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया इस राहत की उम्र शायद लंबी न रहने दे।

खाद्य तेल के मामले में भारत अपनी जरूरत का करीब 55 से 60% हिस्सा आयात करता है। सरसों तेल: आयात पर निर्भर नहीं, पैदावार पूरी, फिर भी महंगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।