दरभंगा से अजमेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज होते हुए चलेगी ट्रेन
(India) उत्तर बिहार से अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। ट्रेन दरभंगा से अजमेर के बीच चलेगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दरभंगा से सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते अजमेर जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।