रुपया पहुंचा 80 पार: गिरती करेंसी Value को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला
(India) कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मॉनसून सत्र (Monsson Session) के दौरान एक बार फिर महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemloyment) को लेकर सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट (Tweet) करते हुए कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के पार पहुंच गया है, गैस सिलेंडर (LPG) भी 1 हजार रुपये के पार पहुंचा, जून में बेरोजगारी का आंकड़ा 1.3 करोड़ आया है और अनाज पर भी जीएसटी (GST) का भार लाद दिया है. एसे में जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय' है, प्रधानमंत्री जी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।