जेलेंस्की ने यूक्रेन के सिक्योरिटी चीफ और प्रासीक्यूटर जनरल को बर्खास्त किया, दोनों पर रूस का साथ देने के आरोप लगे थे
(India) जेलेंस्की ने कहा- सुरक्षा प्रमुख इवान बाकानोव और अभियोजक जनरल इरीना वेनेडिक्टोवा को बर्खास्त कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही अधिकारियों के रूस का साथ देने के मामले सामने आए थे। जेलेंस्की ने कहा अभियोजक कार्यालय और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों की देशद्रोह और रूस का साथ देने के संबंध में अब तक 651 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है। इससे अब तक यूक्रेन में 353 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 662 बच्चे घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।