राजस्थान में बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून का दूसरा चक्र शुरू होने के साथ ही प्रदेश में कई जगह भारी बारिश के संकेत है... गुरुवार को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार है... मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में बन रहे नए परिसंचरण तंत्र के कारण अगले चार दिन के दौरान मेघ गर्जना के साथ कहीं- कहीं भारी बारिश होगी..... भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली में ही कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है... बाकी जगह मौसम सामान्य रहेगा... जहां बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है.. 22 जून को अजमेर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली सहित आस-पास के जिलों में बारिश होने की संभावना है... 22 जून से मानसून का दूसरा चक्र शुरू होगा। जिससे एक बार मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।