पांचवें राउंड में ऋषि को 137 वोट मिले, लिज ट्रस 113 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं
(India)

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने से महज एक कदम दूर हैं। पांचवें राउंड की वोटिंग में सुनक को 137, जबकि फॉरेन सेक्रेटरी लिज ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले। इन दोनों कैंडिडेट्स में से ही कोई एक कंजर्वेटिव पार्टी का लीडर बनेगा और यही लीडर अगला ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर होगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनक ही अक्टूबर में बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।