जयपुर में झमाझम से सड़के बनी दरिया,कोटा बैराज के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी
(India)



जयपुर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। बीते 12 घंटे के दौरान राजधानी में करीब दो इंच तक बरसात हो चुकी है। वहीं मौसम केंद्र जयपुर ने आज सुबह जयपुर सहित 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। सीकर रोड पर सबसे ज्यादा हालात खराब हो गए। यहां 40MM बारिश के बाद मुख्य रोड पर आधा फीट तक पानी भर गया। इस दौरान यहां गाड़ियां भरे पानी के बीच फंस गई और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, टोंक फाटक समेत कई जगहों पर पानी भरने के कारण देर रात तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।